2.30 लाख में 1.50 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट कराया, बकया रुपए मांगे तो करा दी हत्या

रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित नयाटोली में दो जमीन कारोबारी ने मात्र 2.30 लाख एडवांस देकर जमीन मालिक से 1.50 एकड़ एग्रीमेंट करा लिया और उसे बेचना शुरू कर दिया। जमीन मालिक बंधना उरांव ने पूरा पैसा दिए बगैर जमीन बेचने से रोका तो शूटर से 31 मई की रात हत्या करा दी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी 4 आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपी का नाम छोटू कच्छप, अघनु मुंडा उर्फ अघनु नगडूवार, अमन लकड़ा उर्फ अनीश उरांव और कैलाश उरांव है। अमन व कैलाश लोहरदगा स्थित बिजवाली गांव का है। वहीं छोटू और अघनु रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया नयाटोली का रहने वाला है। छोटू और अघनु ने ही जमीन मालिक बंधना उरांव से 2.25 करोड़ में 1.50 एकड़ जमीन एग्रीमेंट कराया था। 2.30 लाख एडवांस के तौर पर िदया था। दोनों ने बाकि का पैसा दिए बगैर जमीन प्लॉटिंग कर बेचना चाहा जिसका बंधना ने विरोध करते हुए जमीन पर काम करने से रोक दिया। इसके बाद ही दोनों ने जमीन मालिक की हत्या का प्लान तैयार किया और लोहरदगा के उग्रवादी अमन से संपर्क कर 6 लाख में जमीन मालिक का शुपारी दे दिया। तय प्लानिंग के तहत जमीन मालिक बंधना उरांव को छोटू अपने घर बुलाया। बातचीत कर वापस घर लौटने के क्रम में रास्ते में अमन और कैलाश ने मिलकर बंधना का पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *