108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में हजारों लोगों ने दी आहुतियां

गायत्री परिवार बाड़मेर एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चार दिवसीय राष्ट्र जागरण संस्कार महोत्सव एवं 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के तीसरे दिवस हजारों श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र गायत्री मंत्र एवं सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा मंत्रों के साथ आहुतियां दी। दोपहर तक चले यज्ञ कार्यक्रम में शांतिकुंज से आई केंद्रीय टोली योगेश शर्मा के नेतृत्व में प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुतियों के साथ साथ यज्ञ एवं संस्कार सम्पन्न हुए। पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में सैकड़ों लोगों ने गायत्री मंत्र दीक्षा, यज्ञोपवीत संस्कार एवं गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार करवाया। गायत्री शक्तिपीठ बाड़मेर के व्यवस्थापक मंगलाराम विश्नोई ने बताया कि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के तीसरे दिवस बाड़मेर शहर,बालोतरा, धोरीमना, गुड़ामालानी, सांचौर, भूणिया, सनावड़ा एवं विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। पूरा आदर्श स्टेडियम गायत्री मंत्रों से गुंजायमान हो गया, तीन दशक बाद हुए इस कार्यक्रम में लोगों की भारी आस्था नजर आई। प्रातः शीत लहर होने के बावजूद भी हजारों लोग आहुतियां देने पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। गायत्री शक्तिपीठ बाड़मेर के मुख्य न्यासी रेवंत सिंह चौहान ने बताया कि बाड़मेर शहर मे सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी। बाड़मेर गायत्री शक्तिपीठ परिजन डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी ने वंचित रहे लोगों से आज अंतिम दिन भाग लेने का आह्वान किया। यज्ञ का ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी, नशा मुक्ति प्रदर्शनी, अमृता देवी पर्यावरण संरक्षण प्रदर्शनी, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जीवन दर्शन प्रदर्शनी का हजारों लोग अवलोकन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर, स्वरूप सिंह खारा, जोगेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, कर्नल देवेश तोमर, डीके सिंह, पुरुषोत्तम खत्री, श्रवण कुमार माहेश्वरी, वरिष्ठ परिजन मांगीलाल शर्मा, रणवीर सिंह भादू, अंबालाल खत्री, दुर्ग सिंह सोढ़ा एवं गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अमृतादेवी पर्यावरण दल के साथी डॉ. उदाराम खिलेरी, जगदीश विश्नोई एवं समूह द्वारा ताम्रपात्रों से जल सेवा की गई। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या हरिद्वार से बाड़मेर पहुंचे। जहां उन्होंने 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में 11000 दीपकों के विशाल दीप महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन प्रदान किया। सर्वप्रथम डॉ. पण्डया का स्वागत बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जोगेंद्र सिंह चौहान, रावत त्रिभुवन सिंह, ऋषि ज्ञान आत्मानंद महाराज, कोलू मठ जेठनाथ स्वामी, श्रवण कुमार महेश्वरी ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण आदि से किया। डॉ पंड्या ने अपने उद्बोधन अभिव्यक्ति के दौरान कहा कि मनुष्य के जीवन के सौभाग्य अनेक द्वार से आते हैं अनेक मूल्य हो सकते है। लोकनाथ ब्रह्मचारी का वृतांत सुनाते हुए बताया कि गुरु कठिन परीक्षा लेते हैं, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। सायं कालीन कार्यक्रम के दौरान प्रज्वलित 11000 दीपकों से आदर्श स्टेडियम में दीपावली का वातावरण नजर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *