गृह मंत्री के बयान पर बसपा ने जताया विरोध, एसडीएम को दिया ज्ञापन

भास्कर न्यूज। धौलपुर बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब पर की गई टिप्‍पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह अजानिया ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में अपने वक्तव्य में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति अमर्यादित एवं उपहास पूर्ण शब्दों का प्रयोग किया है। यह न केवल अशोभनीय है, बल्कि बाबा साहब के प्रति जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। जिससे बहुजन समाज के सम्मान व स्वाभिमान को काफी ठेस पहुंची है। इसको लेकर समाज के हर वर्ग के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में कहा है कि बाबा साहब ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश के लोकतांत्रिक मूल्य प्रदान किए। उनका इस प्रकार अपमान व अनादर किसी भी रूप में लोगों को स्वीकार नहीं है। हम लोग आशा करते हैं कि आप संविधान के मूल रक्षा करते हुए इस गंभीर मामले में सोच विचार करके कुछ ना कुछ उचित कदम उठाएं। इस मौके पर जिला प्रभारी अजय कुमार, दिनेश सिंगोरिया, बलविंदर सिंह, दामोदर, अचलसिंह, कैलाशी राम बौद्ध, रविंद्र कोमल, लोकेंद्र बौद्ध, राजेंद्र बिजल, बृजेश सोनी, रविदास, रामपाल, भगवान दास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *