मंगल भवन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने लगा शिविर

धमतरी| अप्रैल-2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए नंबर प्लेट बदले जा रहे हैं। तय समय-सीमा खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद हजारों वाहन चालकों ने अब तक नंबर प्लेट नहीं बदली है। परिवहन विभाग और पुलिस जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई करने वाली है। आमापारा के धनकेसरी मंगल भवन में 5 और 6 जून को दो दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने पहुंचे। शिविर प्रभारी संजय दुग्गड़ ने बताया कि नया नंबर प्लेट बनवाने के लिए आधार कार्ड और आरसी कार्ड जरूरी है। धमतरी जिले में अप्रैल-2019 से पहले 1 लाख 80 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर या पुरानी होकर कबाड़ हो चुके हैं। बाकी वाहनों का नया रजिस्ट्रेशन होना बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *