भास्कर न्यूज | धमतरी विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की धमतरी इकाई ने इनडोर स्टेडियम में पौधरोपण और पॉलिथीन उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन का काम नहीं, यह पूरे साल होना चाहिए। पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग से नालियां जाम हो रही हैं। बाजार जाते समय थैला जरूर ले जाएं। पौधा लगाना आसान है, पर उसे पेड़ बनने तक संभालना बड़ी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनंत दीक्षित ने कहा कि मानव व्यवहार में बदलाव और प्रकृति के दुरुपयोग से पर्यावरण संकट में है। इसलिए पर्यावरण दिवस मनाने की जरूरत पड़ी। चेयरमैन हुकुमचंद जैन ने कहा कि पौधरोपण के साथ पेड़ों की देखभाल भी जरूरी है। अध्यक्ष रमेश देव और उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. भूपेंद्र साहू ने किया। आभार सचिव सुबोध महावर ने जताया। संस्था ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए गोल बाजार सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर स्लोगन युक्त पोस्टर लगाए। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, धनंजय सोनकर, व्यंकटेश साहू, काजल मुंजवानी, कमलेश कोठारी, रोहिताश मिश्रा, रमेश देव, डॉ. पीसी चौधरी, डॉ. अमर साहू, शकुंतला साहू, सुषमा नंदा, एकता सिंह, गीता सिन्हा, परविंदर कौर गिल, सुदर्शन गुप्ता, मितेश जैन, वृक्ष रक्षक शत्रुघ्न पांडे, भव्य महावर, वैदिक सोनकर, अभय साहू, गगन कुंभकार, टिक्की निर्मलकर, राजीव सिन्हा, मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।


