जालंधर | लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए और डिस्ट्रिक्ट स्लोगन ‘मानवता की सेवा’ के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में तीन जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भेंट की। यह प्रोजेक्ट जॉइंट सचिव मोहित सलूजा द्वारा करवाया गया। पूर्व प्रधान रवि मलिक, सीनियर वाइस प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू व एडवोकेट जेपी सिंह ने प्रधान श्रीराम आनंद को पौधा भेंट किया। इस मौके पर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सैनी, मोहित सुलूजा, एमएल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, एके बहल, सेवा सिंह, रमेश कुमार उपस्थित थे।


