पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया

जांजगीर | गायत्री प्रज्ञा पीठ केरा रोड में मां गायत्री जयंती और मां गंगा दशहरा पर पौधा वितरण किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री मंदिर समिति की वरिष्ठ सदस्य रामकली यादव ने कहा, पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधे लगाने से ऑक्सीजन मिलती है। तापमान भी कम होता है। चमेली शुक्ला ने कहा, पौधे लगाने से पानी की कमी भी कम होती है। इस अवसर पर किरण सिंह, उषा किरण यादव, रीतू साहू, अनुराधा शुक्ला, छाया शर्मा, बबीता पांडे, हेमलता यादव, रंजिता यादव, नमीषा थवाईत, अभिलाषा सिंह, निशिका शुक्ला और प्रतिभा यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *