फाजिल्का में फोन नहीं उठाने पर घर पर फायरिंग:स्कॉर्पियो में आए बदमाश, खिड़कियों के कांच टूटे, दीवारों पर गोलियों के निशान

फाजिल्का के जलालाबाद में आज एक घर पर फायरिंग हुई। स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए बदमाशों ने घर पर फायरिंग की, जिसके बाद मौके पर खाली खोल मिले है l मामला की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना घांगा गांव की है। पीड़ित मनजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक शख्स ने पहले फोन किया गया और फोन पर गाली गलौज की l बाद में उनके घर पर फायरिंग हुई l परिवार का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। किसी काम में व्यस्त होने के चलते फोन नहीं उठा पाए l इससे नाराज होकर फायरिंग की गई, जिसके चलते उनके घर की खिड़कियां के कांच टूट गए हैं। गोलियों के निशान उनके घर की दीवारों पर मौजूद है l उन्होंने कहा कि घर से गोलियों के खाली खोल भी मिले है। पुलिस अधिकारी जीके परमार ने बताया कि घांगा गांव में मनजिंदर सिंह के घर सुखचैन सिंह और अन्य लोगों ने हमला बोला है l वह मौके पर जाकर आए है l उन्होंने कहा कि फायरिंग को लेकर तफ्तीश कर रहे है l मामले में जांच पड़ताल के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *