रांची| अपर हटिया मुस्लिम मुहल्ला निवासी अरबाज अंसारी ने दो के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि आरोपियों ने उनसे खैनी मांगी। इनकार करने पर आरोपियों ने उसे ईंट से मारकर सिर फोड़ िदया। इसके बाद उसने थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज कराई।


