अनगड़ा| एसएस प्लस टू हाई स्कूल चिलदाग के इंटर आर्ट्स का रिजल्ट इस वर्ष बेहतर रहा है। 431 अंक लाकर अनुराधा कुमारी स्कूल टॉपर बनी है। 423 अंक लाकर उदेश बेदिया दूसरे व 412 अंक लाकर शनि नायक ने स्कूल में तीसरा स्थान लाया है। कुल 305 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें 206 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से, 95 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से व दो विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय की प्राचार्या संगीता रवि ने बताया कि विद्यालय का बेहतर रिजल्ट शिक्षकों का सही मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।


