मांग बढ़ने से सप्ताह भर में चांदी 6000 रु. महंगी हुई

चांदी इस समय ऐतिहासिक उच्च स्तर पर है। पिछले सात दिन में यह 6000 रुपए महंगी हो गई है। रांची के सोना चांदी व्यवसायी समिति के अनुसार रविवार को चांदी 1 लाख 10 हजार रुपए बिकेगी। ज्वेलर्स मयंक आर्या ने बताया कि चांदी की अंतरराष्ट्रीय मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका उपयोग सेमी कंडक्टर इंडस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इंडस्ट्री में खूब हो रही है। ज्वेलर्स श्याम सोनी ने बताया कि इस समय स्थानीय मांग भी काफी बढ़ी हुई है। सोना का भाव पहले से ही काफी ज्यादा है इस कारण लोग सोने की जगह चांदी खरीद रहे हैं। दो दिन में सोना 1300 रुपए सस्ता: रांची में जेवराती सोना दो दिन में 1300 रुपए सस्ता हुआ है। सोमवार को यह बाजार में 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकेगा। गुरुवार को यह 90600 रुपए पर था। ज्वेलर्स प्रदीप कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कारणों से सोना थोड़ा सस्ता हो रहा है। वैश्विक स्थिरता दिखने लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *