मंदिर में कमेटी के साथ विवाद, पुजारी ने खुद को लगाई आग

जालंधर | शहीद ऊधम सिंह नगर में स्थित राधे कृष्ण मंदिर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुजारी शिव दयाल को आग से घिरे देखा। आग बुझाकर उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार पुजारी का शरीर करीब 30 फीसदी झुलस गया है। पुजारी ने आरोप लगाया है कि उसने मंदिर कमेटी से तंग आकर यह कदम उठाया है। दूसरी तरफ कमेटी का कहना है कि यह एक हादसा है। उधर, थाना-4 की एसएचओ अनु पतियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुजारी ने कहा कि वे छुट्टी लेकर गांव गए थे। प्रबंधक कमेटी कह रही है कि जब बुलाएंगे, तब ही मंदिर आना। पुजारी ने कहा कि वे पिछले 10 दिनों से परेशान हैं। घर में उसके खाने के लिए अनाज का दाना नहीं है। ऐसे में वह बिना नौकरी से घर का गुजारा कैसे चलाएगा। घर जाने से पहले वे छुट्टी का पत्र देकर गए थे। कमेटी के प्रधान ने मंदिर में नौकरी करने से उसे मना कर दिया। इसके बाद अन्य मेंबरों के घरों में जाकर नौकरी की गुहार लगाई। दूसरी तरफ प्रधान पवन कुमार ने पुजारी के आरोप से इनकार िकया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *