जांजगीर | शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। स्कूल परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। प्रभारी प्राचार्य टीआर श्रीवास, व्याख्याता रामफल पैकरा, कृष्ण कुमार यादव, आशीष खरे, सहायक शिक्षक शैलेन्द्र राठौर और चंद्र कुमार बिंझवार भी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।


