पहल: मुक्तिधाम में पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

जांजगीर | नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड क्रमांक 13 रानी मुक्तिधाम में पौधरोपण किया। कार्यक्रम की नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़वाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने अगुवाई की। पार्षदों, महिला समूहों और नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पौधे लगाए गए। सभी ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष रेखा गढ़वाल ने कहा, नगर में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। हर नागरिक से अपील की जाएगी कि वह अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे। यह संकल्प सभी को लेना होगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कहा, अभियान को पूरे नगर में तेज किया जाएगा। सभी संगठनों से सहयोग की अपील की जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सभापति मोतीलाल डहरिया, उमेश राठौर, अजीत गढ़वाल, अमित यादव, गुड्डू कहरा, रघुनंदन कश्यप, नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा, पार्षद विष्णु यादव, दिनेश राठौर, धीरज सिंह, पंकज कहरा, सुनील कश्यप, देवराज सिंह, योगेश चौरसिया, उप अभियंता नारायण आदित्य आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *