पर्यावरण की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

जालंधर|डीएवी कॉलेज में एनएसएस इकाई, रेड रिबन क्लब, एनसीसी आर्मी विंग और एनसीसी एयर विंग के संयुक्त प्रयास से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। एक पेड़ मां के नामक अभियान के तहत कॉलेज पार्किंग क्षेत्र में नीम, द्रेक और जकरांडा के पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण अभियान का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने किया। प्राचार्य ने पर्यावरण शुद्धता के लिए प्लास्टिक उत्पादों से बचने के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर सीटीओ डॉ. सुनील ठाकुर ने भी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विचार साझा किए। एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. साहिब सिंह ने स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. पुनीत पुरी एवं प्रो. राहुल सेखड़ी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *