क्रिसमस ईव सेलिब्रेशन में झूमे सैलानी:लाइव ऑर्केस्ट्रा, लेविश फूड और डीजे पर हुआ सेलिब्रेशन

क्रिसमस ईव पर जैसलमेर में बड़ी होटलों में सेलिब्रेशन की धूम रही। जैसलमेर के होटल्स में रंग बिरंगी रोशनी का आवरण बरबस सभी को लुभा रहा था। हर दिल क्रिसमस ईव का आनंद लेने में व्यस्त नजर आया। क्रिसमस की शाम आयोजनों की झड़ी ने देसी विदेशी सैलानियों के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। होटल मेरियट में बीती रात क्रिसमस ईव सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया। के लॉन में सजे क्रिसमस ट्री ने रोमांचक अनुभूति करवाई। वहीं सजी पार्टी और दिलकश नजारे अनूठी शाम को सेलिब्रेट करने के लिए पर्यटकों को आमंत्रण दे रहे थे। सैलानियों के लुभाने के लिए गाला डिनर, डांस, म्यूजिक, डीजे, चाइल्ड एक्टिविटी के विशेष आयोजन किए गए। जैसलमेर में क्रिसमस व नए साल मनाने को लेकर पर्यटन व्यवसायियों द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही थी। उनकी तैयारियों के अनुरूप जैसलमेर में क्रिसमस व नए साल को लेकर सैलानी पहुंच गए है। डीजे पर नाचे सैलानी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात को सैलानी जैसलमेर की सितारा होटल मेरियट में पार्टी करते देखे गए। क्रिसमस ईव के सेलिब्रेशन के साथ ही अब न्यू ईयर तक पार्टी का दौर रहेगा। होटल्स में भी टूरिस्ट के लिए अलग-अलग तैयारियां की गई है। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ गेस्ट को बेहतरीन फूड पेश किया गया। इस दौरान डीजे पर जमकर नाचे सैलानी व बच्चे। सभी ने क्रिसमस त्योहार की पूर्व संध्या पर जमकर आनंद लिया। गेस्ट के लिए 120 तरह का डिनर होटल मेरियट के फूड एंड बेवरेज मैनेजर मनीष ने बताया- करीब 10 दिन से सैलानियों के लिए स्पेशल मेन्यू बनाने के प्रयास कर रहे है। टीम के साथ मिलकर क्रिसमस ईव से लेकर 31 दिसंबर की शाम तक के लिए सैलानियों को क्या खास परोसा जाए, इसकी तैयारी कर ली है। सैलानी भी जैसलमेर आकर राजस्थानी फूड के साथ साथ इंटरनेशनल फूड को इंजॉय करना चाहता है। सब मिलकर गेस्ट को अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि वे अपने साथ जैसलमेर की खूबसूरत यादों को लेकर जाए और दुबारा भी लौट कर आए। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ झूमे सैलानी जैसलमेर की सितारा होटल मेरियट में देर रात तक पार्टी की चली धूम। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ लोगों ने जमकर डांस किया और पार्टी को एंजॉय किया। इस दौरान कई तरीके के देशी और विदेशी व्यंजन बनाए गए और लोगों ने इसका जमकर आनंद लिया। होटल मेरियट के मार्केटिंग मैनेजर सूचिर जिंदल ने बताया- जैसलमेर की सभी होटल इस बार खास तैयारियों के साथ सैलानियों का वेलकम कर रही है। लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ राजस्थानी फूड और दुनिया भर के खानों को परोसना स्पेशल है। इसके साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एंटरटेनमेंट का सबसे बढ़िया इंतजाम किया गया। होटल को विशेष तरीके से सजाया जैसलमेर में सैलानी भी इस बार काफी संख्या में सेलिब्रेशन के लिए पहुंच रहे हैं। होटल में लाइव ऑर्केस्ट्रा में अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहे सैलानियों का कहना है कि जैसलमेर उन्हें बहुत पसंद है और वे यहां बार बार आना चाहेंगे। सैलानियों का कहना है कि यहां वे बहुत इंजॉय कर रहे हैं और बहुत ही बेहतरीन तरीके से खाना, वेल्कम आदि किया जाता है जो उनको हमेशा याद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *