पंडरा में दीवार तोड़कर चोरी, 48 बोरा चावल ले भागे चोर

पंडरा के कृषि बाजार स्थित दुकान संख्या एन-20 में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकान संचालक अनिल कुमार ने पंडरा आेपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि पंडरा स्थित दुकान में वह चावल आैर कोल्ड ड्रिंक्स समेत अन्य सामान की बिक्री करते हैं। 2 जून की रात लगभग 8.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 3 जून की सुबह लगभग 10.30 बजे दुकान उन्होंने दुकान खोला, तो देखा कि अंदर रखा सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। दुकान के पीछे की दीवार टूटी थी। दुकान में रखे सामान का मिलान करने पर पता चला कि 46 पेटी रेडबुल, 18 पेटी मोन्सटर, 180 पेटी स्ट्रेचिंग आैर 48 बोरा चावल गायब है। इसके बाद जब कैश काउंटर में देखा, तो पता चला कि वहां रखा 1.60 लाख रुपए नगद भी गायब है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *