रांची | बरियातू थाना क्षेत्र के मेडिकल चौक स्थित नटराज मेडिकल हॉल में अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकान संचालक आनंद प्रकाश टोप्पो ने इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित संचालक ने कहा है कि 2 जून की रात उनके दुकान में चोरी हुई है। अपराधियों ने लैपटॉप के अलावा सीसीटीवी का डीवीआर आैर एक बैग की चोरी की है। बैग में 60 हजार रुपया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


