रांची | झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को झामुमो नेता ताला मरांडी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सुनवाई के दौरान सरकार को यह बताने को कहा है कि ताला मरांडी ने पुलिस को नोटिस का जवाब दिया है या नहीं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होगी। मालूम हो कि ताला मरांडी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अग्रिम जमानत देने की मांग की है।


