ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगलवार आज

रांची | ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगलवार 10 जून को है। इस दिन हनुमान जी की पूजा, व्रत और दान करने से मंगल दोष दूर होता है। बड़े मंगलवार के दिन हनुमानजी का चालीसा 108 बार पढ़ने से मंगल होता है। श्रद्धालुओं को लाल रंग का वस्त्र, मिठाई और मसूर दाल का दान करना चाहिए। इस महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है। मान्यता है कि बड़े मंगलवार के दिन मंदिरों में उत्सव का माहौल होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज ने बताया कि अंतिम बड़ा मंगल 10 जून को है। इस दिन कुछ उपाय करके बजरंगबली जी की कृपा हासिल की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *