रांची | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शॉर्ट लिस्टेड अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि जारी कर दी गई है। सेकेंड फेज के अंतर्गत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 जून को आयोग कार्यालय में होगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय जमा प्रमाण पत्रों का ओरिजनल प्रमाण पत्र अभ्यर्थियों को साथ लाने के लिए कहा गया है। शॉट लिस्टेड अभ्यर्थियों की लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


