रायन स्कूल में पर्यावरण जागरुकता गतिविधियां करवाई

अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण-केंद्रित गतिविधियां करवाई गई। चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। इसमें सतत विकास लक्ष्य 13 जलवायु कार्रवाई और लक्ष्य 15 भूमि पर जीवन को ध्यान में रखते हुए कई गतिविधियां हुईं। छात्रों और स्टाफ ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रेड दो से दसवीं तक के छात्रों ने गर्मी की छुट्टियों में अपने घरों और आसपास पौधे लगाए। स्कूल परिसर में भी पौधारोपण किया गया। छात्रों ने पर्यावरण पर आधारित कविताएं लिखीं। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने कहा कि आज एक पेड़ लगाना, हरियाली भरे कल में निवेश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *