स्मार्ट सिटी के ढाई करोड़ से साइन बोर्ड लगेंगे, सड़क हादसे कम होंगे

जालंधर| स्मार्ट सिटी में ढाई करोड़ रुपए की लागत से साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे वाहन चालाकों को मंजिल तक पहुंचने में आसानी होगी। अभी साइन बोर्ड नहीं होने से वाहन गलत िदशा में भी निकल जाते हैं। मेन सड़कों पर हादसों से बचाव को पैदल चालकों, यू-टर्न, रम्बल स्ट्रिप आदि के साइन बोर्ड लगाए जाने हैं। सिटी की मेन और आतंरिक सड़कों पर सही प्रकार से साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। ऐसे में वाहन चालाकों को लोगों से पूछना भी पड़ता है। इसलिए लोगों की समस्या को दूर करने को निगम ने साइन बोर्ड लगाने का ढाई करोड़ का टेंडर लगा दिया है। निगम ने पहले सिटी में साइन बोर्ड के लिए सर्वे भी कराया था। एक्सईएन रामपाल ने कहा कि साइन बोर्ड का टेंडर लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *