भास्कर न्यूज | जालंधर प्रताप बाग स्थित श्री चैतन्य महाप्रभु श्री श्री राधा माधव मंदिर में व्यंजुली महाद्वादशी उपवास तिथि के उपलक्ष्य में श्री हरिनाम संकीर्तन एवं मैंगो फेस्टिवल आयोजित किया गया। भक्तों ने अखंड महामंत्र संकीर्तन किया। इसका शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास, केवल कृष्ण, श्रीनिवास दास, राजेश शर्मा, वैभव शर्मा, गोवर्धन शर्मा, सुरेश कुमार और शाश्वत गुप्ता ने मंगलाचरण और गुरु वंदना से की। मंदिर के प्रधान अमित चड्ढा ने बताया कि मंदिर में आमों का बंगला बनाया गया था। इस अवसर पर ‘सुरेश प्रभु से कृपा करो हम पर श्यामसुंदर’, ‘हे भक्तवत्सल कहाने वाले व हरे कृष्ण महामंत्र’ संकीर्तन सुनकर मंदिर में आए हुए भक्त भाव विभोर हो गए। यहां राजेश बहल, विकास सचदेवा, सुरिंदर, नरिंदर गुप्ता, तरसेम लाल गुप्ता, एडवोकेट उमेश ओहरी, दीपक क्वात्रा, राम मिलन पाण्डेय आदि मौजूद रहे। आम से सजा प्रभु का दरबार । मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए।


