कांके अंचल के चामा, बुकरू व नगड़ी मौजा की जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक लगा दी गई है। इन मौजा में अब तक हुई रजिस्ट्री व म्यूटेशन के कागजात में ऑनलाइन छेड़छाड़ मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में एसएआर, डीसीएलआर और एएसओ को रखा गया है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सोमवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। आवेदक का कहना था कि कुम्हरिया मौजा के ऑनलाइन रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर जमीन की प्रकृति बदली जा रही है। फिर उसी आधार पर रजिस्ट्री और म्यूटेशन किया जा रहा है। इसके बाद डीसी ने इस पर रोक लगाते हुए कमेटी बना दी। वहीं रसीद जारी न करने पर बुंडू अंचल के कर्मचारी को शोकॉज किया गया। एनएचएआई प्रोजक्ट के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा एक सप्ताह में देने का निर्देश दिया।


