भक्तों ने भगवान वेंकटेश जी के किए दर्शन

अमृतसर| बढ़ नारायण धाम वेंकटेश मंदिर में पधारने वाले भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गर्मी होने के बावजूद भक्त भगवान के चरणों में उपस्थिति होकर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। शिवाला गंगाराम मंदिर चैरिटेबल अस्पताल समिति के सभी सदस्य भगवान वेंकटेश जी के दर्शन करने मंदिर में पधारे। उन्होंने मंदिर में चल रहे संकीर्तन का आनंद भी लिया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। जबकि मंदिर ट्रस्टी चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पं. जयकिशन दास, पं. विजय शास्त्री, पं. विष्णु, राम जी दास, विनय मेहरा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *