अमृतसर| शिरोमणि भक्त कबीर साहिब जी की 627वीं जयंती के उपलक्ष्य में वेरका के सतगुरु कबीर मंदिर धर्मशाला से प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह साढ़े 4 बजे निकाली प्रभात फेरी कबीर मंदिर से शुरू होकर नवी आबादी में पहुंची। वहां के इलाके की कई गलियों और लोगों के घरों में पहुंची। मंदिर कमेटी ने मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र ज्योति जलाई। हाथ में महाराज नाम के झंडे पकड़कर भक्तों ने कबीर महाराज की वाणी का उच्चारण किया। प्रभात फेरी दौरान संगत ने महाराज नाम का शब्द गायन और कीर्तन किया। भक्तों ने फेरी के स्वागत में फूलों की वर्षा करके आरती उतारी। इसी दौरान संगत को फल, कोल्ड्रिंक, मिठाई, रस प्रसाद के रूप में बांटा। वहीं 10 जून को कमेटी की तरफ से संगत के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन वेरका के अलग-अलग इलाकों और गलियों में से होते हुए शाम को वापस मंदिर में समाप्त होगा। संगत द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। भास्कर न्यूज | अमृतसर सतगुरु भक्त कबीर जी महाराज के 627वीं जयंती के उपलक्ष्य में ढपई रोड से सतगुरु भगत कबीर महाराज सांझ कमेटी की तरफ से शाम 4 बजे नगर कीर्तन निकाला गया। कबीर गेट से शुरू होकर नगर कीर्तन कई इलाकों में पहुंचा। नगर कीर्तन से पहले कमेटी के सदस्यों ने कबीर मंदिर में पवित्र ज्योति जलाई। इसके बाद फूलों से सजे रथ पर महाराज का चित्रपट विराजमान किया। कबीर महाराज पर फूलों की वर्षा करते हुए जयकारे के साथ नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन के आगे-आगे गतका पार्टी गतका के जौहर दिखा रही थी। इस नगर कीर्तन में संगत ट्रैक्टर ट्राली, दोपहिया चौपहिया और पैदल चली। कबीर गेट से शुरू होकर नगर कीर्तन हरीपुरा, ढ़पई, इस्लामाबाद, लाहोरी गेट, हाथी गेट, हाल गेट से होते शाम को वापस मंदिर पहुंचा। स्वागत को खड़ी संगत ने महाराज पर फूल बरसाए। इस मौके पर कुलदीप भगत, सरबजीत सिंह, गुरनाम सिंह, समेत कई कमेटी सदस्य पहुंचे।


