देवरीबंगला| राज्यपाल रामेन डेका ने मेधावी छात्र हर्ष कश्यप को सम्मानित किया। हर्ष सोहन कश्यप और पुष्प कश्यप के पुत्र हैं। उन्हें उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर सम्मान मिला। समारोह में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और शंकराचार्य ग्रुप के चेयरमैन आईपी मिश्रा मौजूद रहे। हर्ष के सम्मानित होने पर माया चंद्राकर, प्रभा नायक, उर्मिला साहू, भुवनेश्वरी ठाकुर और दिनेश ठाकुर ने खुशी जताई।


