कबीर प्रवेश द्वार का किया भूमिपूजन सालभर में पूरा करवाने का आश्वासन

राजनांदगांव| जिला कबीर पंथ समाज ने रविवार को सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव मनाया। सुबह 9 बजे अग्रवाल ट्रांसपोर्ट स्थित संत कबीर चौक में महापौर मधुसूदन यादव ने प्रवेश द्वार निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य अगले कबीर प्राकट्य महोत्सव तक पूरा कर लिया जाएगा। भूमिपूजन के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाइक और ई-रिक्शा रैली भी शामिल रही। शोभायात्रा का समापन सद्गुरु करूणामय सेवा संस्थान, शंकरपुर में हुआ। यहां सत्संग, प्रवचन, भजन, सात्विक यज्ञ, चौका आरती और प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं। ट्रांसपोर्ट नगर चौक का नाम अब संत कबीर चौक कर दिया गया है। आयोजन में जिले के महंत, संत, दीवान और हजारों अनुयायी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *