भास्कर न्यूज | शंकरगढ़ शिक्षा विभाग में हो रहे युक्तियुक्तकरण के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने बीईओ कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंहदेव के मार्गदर्शन में हुआ। नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए सेटअप के नाम पर ग्रामीण स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षक भी परेशान हैं। प्रदर्शन में जनपद सदस्य विवेक सिंहदेव, मुकेश कश्यप, राजीव तिर्की, कृष्णा नाग, राजेंद्र भगत, सत्यनारायण अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल सीमू, झमरु राम, अज्जु गुप्ता, देवरूप यादव, आदित्य विभु, वंदना तिर्की, विद्यावती, परमानंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया वापस नहीं ली गई, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण शिक्षा को कमजोर कर रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।


