पुस्तक ‘ये आंखें पढ़ न ले कोई’ का लोकार्पण

रांची | साहित्यिक पत्रिका अनन्तता की प्रधान संपादक स्मिता के नवीनतम काव्य संग्रह ‘ये आंखें पढ़ न ले कोई’ का लोकार्पण प्रेस क्लब में हुआ। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उनकी रचनाओं में स्त्री-विमर्श की प्रभावशाली अभिव्यक्ति मिलती है, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। मदन मोहन बरियार व उपेंद्र उपाध्याय ने लेखिका की पुस्तक को साहित्यिक दुनिया के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया। डॉ. राजश्री जयंती व डॉ. नीतेश मिश्र ने कहा कि इसमें गीत, गजल, मुक्तछंद जैसी विविध विधाएं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *