पलामू में मंगलवार को एक कोलकर्मी का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर युवक का शव बाहर निकाला। वो 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज की है। प्रेमिका ने एक साल पहले सुसाइड किया था मृतक की पहचान जितेश दुबे (30) के रूप में की गई। जितेश चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव का मूल निवासी था। परिजनों के अनुसार, जितेश की प्रेमिका ने एक साल पहले सुसाइड कर लिया था। इस घटना के बाद से वो काफी डिप्रेशन में रहता था। जितेश दुबे हर दिन सुबह लेट से उठता था इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम एमएमसीएच में कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। जितेश दुबे हर दिन सुबह लेट से उठता था। मंगलवार सुबह उठने के समय से ज्यादा वक्त हो जाने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खुलवाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बेडशीट से फंदा बनाकर जितेश ने आत्महत्या कर ली इस पर परिजनों को कुछ संदेह हुआ। तीन-चार बार आवाज लगाने के बाद भी जितेश ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए तो देखा कि जितेश की डेड बॉडी फंदे से लड़की हुई है। बेडशीट से फंदा बनाकर जितेश ने आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। निजी कोल कंपनी में करता था काम जितेश तेतरियाखाड़ा की निजी कोल कंपनी में काम करता था। 15 दिन पहले घर आया था। प्रेमिका की मौत से जितेश डिप्रेशन में था। संभावना है कि इसी वजह से उसने सुसाइड किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।


