विकास कार्यों के कारण टाटानगर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित:टाटा-इतवारी एक्सप्रेस इस महीने 5 दिन रद्द रहेगी, कल झाड़ग्राम-धनबाद कैंसिल

चक्रधरपुर और आद्रा डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों के कारण टाटानगर की कई ट्रेन प्रभावित रहेगी। टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को रद्द रहेगी। वहीं, कांड्रा के पास लाइन ब्लॉक के चलते साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से 10, 17, 24 जून तथा दुर्ग से 14, 21, 28 जून को टाटानगर नहीं आकर कांड्रा से सीनी होकर चलेगी। झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस बुधवार को भी रहेगी रद्द वहीं, उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 10, 17, 24 जून को और ऋषिकेश से 15, 22, 29 जून को टाटानगर नहीं आकर संबलपुर के रास्ते चलेगी। 18109/18110 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रही। बुधवार को भी यह ट्रेन रद्द रहेगी। 68056 टाटा-आसनसोल मेमू आद्रा सोमवार से 15 जून तक शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रांची-वाराणसी और रांची-आरा एक्सप्रेस में लगा अतिरिक्त कोच इधर, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जाएगी। ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में सोमवार को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया। वहीं, ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में भी द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया। इसके अलावा रांची रेल मंडल की अन्य ट्रेनों में भी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *