यू-ट्यूब तांत्रिक ने कुंडली दोष बताकर ठगे 36.66 लाख:युवती को कहा फ्लैट उसके नाम नहीं किया तो तंत्र से कर देगा हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में यू-ट्यूब देखकर तांत्रिक बने एक ढोंगी बाबा ने एक युवती की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं उन्होंने युवती के करोड़ों रुपए के फ्लैट पर भी अपनी नियत काली की और कहा कि यदि वो फ्लैट उनके नाम नहीं करेगी तो वो तंत्र विद्या से उसे मार देंगे। ढोंगी बाबा की धमकी से डरकर युवती ने सुपेला थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने मामले की जांच की और ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जुनवानी भिलाई स्थित शिखर अपार्टमेंट सीएचपीएल सेकंड फ्लोर क्वार्टर नंबर 120 निवासी पल्लवी जायसवाल (46 साल) ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि साल 2022 में वो काफी परेशान थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी परिचय मिश्रा से हुई। उसने परिचय मिश्रा को अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और रोजगार भी खराब चल रहा है। परिचय मिश्रा ने कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। उसने पल्लवी से कहा कि पूजा करके उनके ग्रहों को शांत करना होगा। परिचय मिश्रा ने कहा कि वो उनके गुरु पंडित कुलदीप महराज से इसको लेकर बात करेंगे और उनसे ही ग्रह शांति करवाएंगे। वो काफी पहुंचे हुए सिद्ध पंडित हैं। युवती उनकी बातों में आ गई। इसके बाद परिचय मिश्रा ने पं. कुलदीप महराज को भिलाई बुलवाया और युवती से मिलवाया। कुलदीप मिश्रा ने युवती को कहा कि उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। उसने युवती को कहा कि उसकी जान को भी खतरा है। इसके बाद वो युवती के फ्लैट वहां की बाधा को देखने पहुंच गया। उनसे कहा कि वो सीघ्र पूजा सामग्री और दक्षिणा का व्यवस्था करे तुरंत ग्रह शांति पूजा करनी होगी। पल्लवी काफी डर गई और 18 जनवरी 2023 को पं. कुलदीप महाराज के खाते में 17000 रुपए जमा किया। युवती के डर का उठाया फायदा युवती काफी डर गई थी। इसका फायदा पंडित ने उठाया। वो बार बार उसकी जान को खतरा होने की धमकी देता और धीरे धीरे करके 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 के बीच उससे 36 लाख 66 हजार रुपए ऐंठ लिए। फ्लैट नाम ना करने पर देने लगे जान से मारने की धमकी जब पंडित ने युवती से 36.66 लाख रुपए ले लिए तो उसने उससे शिखर अपार्टमेंट जुनवानी स्थित उसके फ्लैट को उसके नाम पर करने की बात कही। युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर पंडित ने कहा कि वो ये नहीं करेगी तो वो तंत्र विद्या से उसकी जान ले लेगा। इससे पल्लवी काफी डर गई और सीधे थाने शिकायत करने पहुंच गई। ढोंगी पंडित को पुलिस ने भेजा जेल शिकायत दर्ज होने के बाद सुपेला पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी कुलदीप उर्फ कालू पिता जगजीवन ( 35 साल) ग्राम रीटोली थाना शिवजी जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। वो कोई पंडित नहीं बल्कि यू-ट्यूब देखकर पंडित बन गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने जब्त की कार से लेकर कई चीजें पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, दो मोबाइल, बैनर पोस्टर, प्रचार पसार की सामग्री व विभिन्न दवाई जड़ी बूटी पूजन सामग्री को जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *