युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 13वां केंद्रीय सम्मेलन:भुरकुंडा में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक शत्रुघ्न महतो समेत कई नेता शामिल

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड ऑफिसर्स क्लब में युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का 13वां केंद्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक शत्रुघ्न महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में झंडोत्तोलन किया गया। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूर विरोधी कानूनों और निजीकरण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सचिव और सलाहकार समिति सदस्य नरेश मंडल ने की। संचालन सुरक्षा समिति सदस्य विकास सिंह ने किया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के हितों की रक्षा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में लेखेंद्र राय, अशोक राम, अनुज कुमार, प्रेम सिंह, जितेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार, मंजूर अंसारी और मोहम्मद जाफर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *