मोदी सरकार के 11 साल को कांग्रेस ने बताया विफल:भूपेश बोले- विघटन-विभाजन की राजनीति की गई, बैज ने कहा-फेक इन इंडिया साबित हुआ नारा

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने दिल्ली के इंदिरा भवन और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल को विफल बताया है। दरअसल, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस ने जुमला सरकार नाम के मैगजीन का विमोचन किया। जिसमें मोदी सरकार का लेखा-जोखा कांग्रेस की ओर से बताया गया है। विघटन और विभाजन की राजनीति- भूपेश पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, मोदी सरकार के 11 साल को लेकर भारतीय जनता पार्टी खूब ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन इन 11 सालों के इतिहास को देखे तो एक-एक योजनाएं पूरी तरह विफल और धुआं धुआं हो चुकी है। मोदी जी की पूरी राजनीति की यात्रा देखें, तो विघटन और विभाजन की राजनीति रही है। इन 11 साल की इतिहास को याद करिए। सत्ताधारी बीजेपी ने विघटन विभाजन की राजनीति की और पूरे देश में सभी समाज के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। असुरक्षा की भावना से घिरे हुए हैं। मेक इन इंडिया का नारा फेक इन इंडिया साबित हुआ- बैज दीपक बैज ने कहा कि, देश भर में भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। मोदी के तीसरे कार्यकाल के बारे में बता रही है। अपने 11 साल के कार्यकाल में मोदी पूरी तरह विफल हुए है। मेक इन इंडिया का नाम इन्होंने दिया, मगर वो फेक इन इंडिया साबित हुआ। 2024 के ग्लोबल हंगर index में भारत 105वें स्थान में है। कई हजार स्टार्टअप बंद हो गए। पहलगाम हत्याकांड में खुफिया तंत्र के पास पूरी रिपोर्ट थी। केंद्र सरकार को अवगत करवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह लोग पर्यटकों को सुरक्षा देने ने सक्षम नहीं रहे। पूरा देश पूछ रहा है कि, इस घटना का जिम्मेदार कौन है। युद्ध आतंकियों से था तो बीच में ये व्यापार कहा से आ गया पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश गुस्से में था। जनमानस में आक्रोश था। जब सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तो पूरे देश की सेना पर हम सबको गर्व था। लेकिन युद्ध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति का ट्वीट आता है। भारत पाकिस्तान के बीच सीज फायर हो गया है। आज पूरा देश पूछ रहा है हमारा युद्ध आतंकियों से था तो बीच में यह व्यापार कहा से आ गया। पीएम मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला रहा है। क्या युद्ध विराम व्यापार के लिए है या युद्ध विराम ट्रंप ने करवाया। ट्रंप बार बार कह रहे हैं मैंने सीज फायर करवाया, लेकिन पीएम मोदी ने इसमें कुछ नहीं कहा। 100 दिन में काला धन लाने का वादा, 11 सालों में पूरा नहीं दीपक बैज ने कहा कि, कुछ भक्त अपने मोदी जी को सबसे बड़ा विश्व गुरु बताते हैं। लेकिन 100 दिन में काला धन लाने का वादा था। जो पिछले 11 साल में पूरा नहीं हो पाया है। देश से महंगाई कम हुई क्या ? गैस सिलेंडर 500 रु में देने का वादा किया गया था। लेकिन महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में सरकार असफल रही है। बैंक, सरकारी संपत्ति, एयरपोर्ट और LIC बेचें जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था ठप हो चुकी है। देश को मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी में धकेल दिया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के नाम पर लोगों ने 2023 में वोट दे दिया। मगर यहां भी डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार धान खरीद नहीं कर पा रही है। किसानों का नुकसान कर रही है। सरकार किसानों से मिलने वाले उर्वरक की आपूर्ति नहीं कर पा रही है। नए पीएम आवास का दावा भी झूठा निकला, लगातार पीएम आवास को लेकर राज्य सरकार झूठ बोलती रही है। आज डेढ़ साल हो गया लेकिन लोगों को मकान नहीं मिल रहा है। प्रदेश में पेशा कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। इसका उदाहरण आप बस्तर में देख सकते हैं। प्रदेश की खनिज संपतियों को बेचा जा रहा है। डबल इंजन की सरकार खनन का कार्य अपने पसंदीदा और करीबी लोगों को देने का काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *