डीजीएमएस व हाई पावर कमेटी के नियमों का अनुपालन करें आउटसोर्सिंग कंपनियां

भास्कर न्यूज |कथारा कथारा ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, संचालन खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी एवं धन्यवाद ज्ञापन पीओ एके तिवारी ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं एक मिनट का मौन रखकर मृत कामगारों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां यूनियन नेताओं ने मुख्य रूप से कोलियरियों एवं वाशरियों में सुरक्षा नियमों एवं मानकों को लेकर हो रही अनदेखी की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रबंधन से समाधान की मांगें रखी। यूनियन नेताओं ने पूरे क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा सुरक्षा नियमों एवं मापदंडों की जा रही अनदेखी व लापरवाही पर विशेष चर्चा की। यहां यूनियन नेताओं ने कई मामलों को रखते हुए समाधान की बात कही। यहां महाप्रबंधक ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा दिए सुझावों को पूरी तरह से अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रबंधन सुरक्षा और शून्य दुर्घटना के साथ उत्पादन कार्य करने के लिए काफी गंभीर है। मौके पर प्रबंधन की ओर से एसओ एसएंडआर आर.के बरनवाल जीएम ऑपरेशन चंद्रभानु तिवारी, विपिन कुमार, पीओ वी आदि मौजूद थे। आउटसोर्सिंग कंपनी कर रही है मनमानी : यूनियन यूनियन नेता इकबाल अहमद ने कहा कि जारंगडीह कोलियरी में संचालित एनईपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी डीजीएमएस सहित अन्य सुरक्षा नियमों को धत्ता बताते हुए कार्य कर रही है। उक्त कंपनी ने प्रॉपर बेंच को ही काटकर कोयला निकाल लिया, जिसकी वजह से माइंस में हाईवॉल बन गया है। कहा, 19 मई तक सभी मजदूरों को जूता, टोपी, आई कार्ड आदि सुरक्षा उपकरण देने की सहमति बनी थी। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। कामोद प्रसाद ने कहा कि कथारा कोलियरी में संचालित आरए माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी भी डीजीएमएस और माइंस नियमों की अनदेखी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *