चाईबासा| हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचड़ा गांव में 17 वर्षीय नाबालिग साधु लोहरा ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार रात की है। परिजनों को बुधवार की सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब कमरा अंदर से बंद पाया गया। परिजनों ने दरवाजे पर दस्तक देकर बच्चे को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद परिजन तथा आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर वह फांसी पर लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर हाटगम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतरवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। इसके उपरांत पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि का पिछले कई दिनों से वह मानसिक संतुलन खो दिया था।


