हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो पंचायत अंतर्गत बनकेशरी जंगल में सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। बॉडी मिलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्हें तेज दुर्गंध का एहसास हुआ। पास जाकर देखने पर जमीन पर नमक बिखरा था और मिट्टी के नीचे किसी कपड़े की झलक दिख रही थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। कहीं हत्या की, जंगल में दफनाया सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना प्रभारी गौतम उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खुदाई करवाई गई तो एक युवती का शव बरामद हुआ, जिसे कपड़े में लपेटकर नमक छिड़का गया था और ऊपर से मिट्टी डालकर छिपा दिया गया था। शव की स्थिति देख कर अंदाजा लगाया गया कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफना दिया गया है। मृतका के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है ताकि मृतका की पहचान हो सके। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ————————– इस खबर को भी पढ़ें… गोद लेने की चाह में नवजात की चोरी, दंपती गिरफ्तार:नर्स बनकर गुमला सदर अस्पताल से गायब की बच्ची, पति संग बाइक से भागी थी गुमला के सदर अस्पताल में शुक्रवार रात चोरी हुई 14 दिन की बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही उसे उठाकर ले जाने वाली महिला और उसके पति की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, दंपती निसंतान है। महिला ने गोद लेने की चाह में बच्ची की चोरी की। गिरफ्तार आरोपियों में चान्हो (रांची) निवासी बबीता टोप्पो और उसका पति सूरज लोहरा शामिल है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और देर रात उन्हें चान्हो चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


