मानसा में कुएं में गिरी युवती:घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, अपनी मौसी के यहां रहने आई, रेस्क्यू जारी

पंजाब के मानसा जिले के गांव जोगा में अपनी मौसी के घर रहने के लिए आई एक 21 वर्षीय युवती कुएं में गिर गई। युवती सोमवार की सुबह घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरी युवती की पहचान 21 वर्षीय शाजिया निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शाजिया सोमवार की सुबह अपनी मौसी के घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी कि अचानक कुएं में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मौसी के पास आई थी युवती लड़की की मौसी अजूबा ने बताया कि साजिया कुछ दिन पहले ही उनके यहां आई थी। आज सुबह बच्चों के साथ खेल रही थी। घर के पास पुराना कुआं है, जिसमें अचानक गिर गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम, तहसीलदार और रेस्क्यू टीम युवती की तलाश कर रही है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी लड़की की तलाश कर कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। कैमरे की मदद से पानी में उसे ढूंढा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *