अबोहर में दुकानदार को नशेड़ियों ने पीटा:दुकान के बाहर खड़ा होने से किया था मना, सामान की तोड़फोड़

फाजिल्का जिले के अबोहर के आर्य नगर में एक दुकानदार को नशेड़ी युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना कल रात की है। घायल दुकानदार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकानदार ने युवकों को अपनी दुकान के बाहर खड़े होने से मना किया था। मामले की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नशे के धंधे से बना रखी आलीशान कोठियां जानकारी के अनुसार पीड़ित सन्नी फुटेला ने बताया कि मोहल्ले में कुछ युवक नशे का कारोबार करते हैं। पुलिस को इन युवकों के बारे में जानकारी है। इन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। नशे के अवैध धंधे से इन्होंने आलीशान कोठियां बना रखी हैं। सन्नी के अनुसार ये युवक रोजाना शाम को उनकी दुकान के सामने खड़े रहते हैं। इस वजह से मोहल्ले के लोग दुकान पर आने से कतराते हैं। पुलिस ने की मामले की जांच शुरू वहीं महिला ग्राहक दुकान पर आती ही नहीं। कल रात भी जब ये युवक दुकान के पास खड़े थे, तो सन्नी ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर युवक दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने पर उन्होंने सन्नी की पिटाई कर दी। परिजन घायल सन्नी को अस्पताल ले गए। सन्नी ने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *