फरीदकोट में युवक का शव मिला:रजबाहे की पटरी पर पड़ा दिखा, एक दिन पहले घर से जूस लेने निकला था

पंजाब में फरीदकोट में आज रजवाहे की पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना संधवां गांव की है। मृतक की पहचान गांव संधवां की नानकसर बस्ती निवासी गुरमेल सिंह (30) के रूप में हुई है। इस मामले में सूचना मिलने के बाद थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट भेज दिया है। मृतक एक दिन पहले रविवार शाम घर से जूस लेने के लिए आया था और उसके बाद लापता हो गया था। जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव संधवां में रजवाहे की पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया। परिवार के अनुसार, युवक सब्जी बेचने का काम करता था और रविवार शाम से लापता था। परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे कि उन्हें पुलिस से उसका शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा। इस मामले में थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *