जलालाबाद में सफाई इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:विजिलेंस ने 15 हजार रुपए सहित पकड़ा, बिल पास करने की एवज में मांगे थे पैसे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जलालाबाद नगर काउंसिल के सेनिटेशन इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय निवासी ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्पेक्टर ने उसके द्वारा किए गए सफाई कार्यों के बिल पास करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 15,000 रुपए तय हुई। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस मामले में नगर काउंसिल कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अगले दिन अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *