84 शिक्षकों ने पूरा नहीं किया सी-सीपीडी का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | हजारीबाग/ कोडरमा झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के ऑनलाइन प्रशिक्षण को पूरा नहीं करने वाले उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के 84 शिक्षकों को स्पष्टीकरण देना होगा। जेसीईआरटी ने जे गुरुजी ऐप पर सभी शिक्षकों के लिए सी-सीपीडी (समेकित सतत व्यावसायिक विकास) प्रशिक्षण प्रारंभ किया है। उक्त प्रशिक्षण सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। एक अप्रैल से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद एक सप्ताह का विस्तार भी दिया था। शिक्षकों को ऐप पर 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करना था। प्रशिक्षण को पूरा नहीं करने वाले उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 84 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जीसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया है। निदेशक ने कहा है कि सात दिनों का अतिरिक्त समय देने के बाद भी प्रशिक्षण को पूरा नहीं करना स्वेक्षाचारिता का आचरण है। विभागीय निर्देश की अवहेलना है। जो शिक्षक रिटायर्ड हो गए हो या लंबी छुट्टी पर हो तो ऐसे शिक्षकों को स्पष्टीकरण नहीं पूछा जाएगा। क्यों अनिवार्य है प्रशिक्षण झारखंड में शिक्षकों के लिए सी-सीपीडी प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्रशिक्षण शिक्षकों के प्रोफेशनल स्किल को विकसित और अपग्रेड करने में मदद करता है। प्रशिक्षण तीन चरण में होना है। प्रथम चरण में शिक्षकों को अपने एंड्रॉयड मोबाइल से 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना है। दूसरे चरण में जिला मुख्यालय के डाइट में 6 घंटे का प्रशिक्षण चल रहा है। तीसरे चरण में जीसीईआरटी 20 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण रांची में देगा। इस तरह सरकारी शिक्षकों को कुल 50 घंटे का प्रशिक्षण लेना है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता विकसित करना, उन्हें अपने प्रोफेशन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण में शिक्षाशास्त्र, विषय-वस्तु ज्ञान और कक्षा प्रबंधन कैसेट नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों से भी अवगत कराया जाता है। हजारीबाग में प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले िशक्षक हजारीबाग जिले में जिन शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है उनमें हजारीबाग सदर के अजय कुमार गुप्ता, कटकमदाग के अमरेंद्र नाथ रंजन, कटकमसांडी के श्रीनिवास पांडे, पदमा के पंकज कुमार, विष्णुगढ़ के दशरथ प्रसाद कुशवाहा बड़कागांव के डॉ. संतोष कुमार, पदमा के राजीव रंजन, बरकट्ठा के शशि कुमार, गिद्दी के अक्षय कुमार, चूरचू के शमसुद्दीन अंसारी, विष्णुगढ़ की गुलांचो कुमारी, सदर प्रखंड की वंदना सहाय, इचाक प्रखंड की सुनीता कुमारी, पदमा की कुमारी कंचन, केरेडारी की आरती कुमारी और सदर हजारीबाग के मोहम्मद मंसूर आलम हैं। प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षक : गिरिडीह -29, बोकारो – 05, कोडरमा – 01, धनबाद-18, चतरा – 09, रामगढ़ – 06, हजारीबाग -16

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *