रेफरल अस्पताल में डायलिसिस सेवाएं जल्द होगी शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ

भास्कर न्यूज |चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं सिविल सर्जन डॉ0 दिनेश कुमार एवं द हंस फाउंडेशन क्षेत्रीय कार्यालय अशोक नगर रांची के बीच डायलिसिस सेवा को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।यह सेवा द हंस फाउंडेशन के द्वारा जिले के सिमरिया प्रखंड के रेफरल अस्पताल में शुरू की जाएगी। जिससे कि डायलिसिस के मरीज मुफ्त सेवा का लाभ उठा पाएंगे।उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को रेफरल अस्पताल में बिना किसी अवरोध के जल्द से जल्द विद्युत एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है । जिससे द हंस फाउंडेशन सेवाएं शुरू कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *