कुन्दा | थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के काशीलौंग गांव से सोलर प्लेट चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार व्यक्ति काशिलौंग गांव के महेंद्र भारती के पुत्र जीतू कुमार है। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि सोलर प्लेट चोरी के मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था।जिसके आधार पर लगातार जांच पड़ताल किया जा रहा था,तभी गुप्त सूचना मिली कि जीतू कुमार सोलर प्लेट चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखा है। जब तलाशी लिया गया तो जीतू कुमार के घर से सोलर प्लेट बरामद किया गया और जीतू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।थाना प्रभारी ने आगे बताएं कि अन्य अभियुक्त के बारे में पता लगाया जा रहा है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पत्थलगडा | वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक प्रतिबंधित अफीम के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अफीम की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना के आधार पर पत्थलगडा-गिद्धौर मार्ग में बंदरचुंआ संतोषी मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिससे दौड़कर पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके बाइक की डिक्की से 1.9 किलोग्राम प्रतिबंधित अफीम बरामद किया गया। युवक की पहचान कुब्बा निवासी प्रदीप यादव पिता लालदेव यादव के रूप में की गई। पुलिस ने उसके पास से अफीम के अलावे एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल, एक कीपैड मोबाइल जब्त किया है। थाना कांड संख्या 26/25 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अफीम के अनुमानित कीमत 5 लाख बताई जा रही है। कोडरमा| सदर अस्पताल में सोमवार को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को नशे से होने वाले मानसिक और शारीरिक नुकसान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग का संकल्प लिया। मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने कहा, नशे की रोकथाम के लिए जनजागरूकता जरूरी है। इसके लिए समाज को साथ आना होगा।


