चित्तौड़गढ़ में बुधवार से अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने हो गया है। यह राष्ट्रीय अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में तीसरी बार हो रहा है। इस अधिवेशन में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी कल गुरुवार को शपथ ग्रहण लेंगे और अपना पद संभालेंगे। वहीं, आज बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई इंपोर्टेंट प्रस्ताव भी लिए गए, जिनपर आगामी 5 सालों में काम किया जाएगा। इस अधिवेशन में एक नवाचार करते हुए अन्न का अपमान ना हो, इसपर ध्यान दिया जाएगा। एजुकेशन नियमों में किया जाएगा संशोधन अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के जब नियुक्त ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि समाज में सुधार हो और ब्राह्मण समाज के लोगों के आवश्यकताओं की पूर्ति हो, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही हमारा मुख्य एजेंडा है। इसके अलावा एजुकेशन, मेडिकल के ऊपर भी जो प्रस्ताव आएंगे, उसे हम पारित करने वाले हैं। उसपर आगामी पांच सालों में हम मेहनत करेंगे। हमारे पास 5 करोड रुपए की राशि है जिसके ब्याज से हम छात्रवृत्ति देते हैं। पहले हम इस बात पर जोर देते थे कि समाज के प्रतिभावान बच्चे जिनके 80-90 प्रतिशत से ऊपर अंक आते हैं उन्हें छात्रवृत्ति दी जाती थी। लेकिन हम इसमें संशोधन कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि अब ऐसे परिवार जो काफी गरीब है और अपने बच्चों को सक्षम नहीं है पढ़ने में, उन्हें हम छात्रवृत्ति देंगे और उनके पढ़ाई का खर्चा भी उठाएंगे। अन्न ना छुटे, इसपर भी रहेगा फोकस उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में खाना उतना ही लेना होगा जितना आप खा सको। अन्न का अपमान नहीं होने देंगे किसी की प्लेट पर अन्न छूटने नहीं देंगे। फलोदी की एक टीम है जो इस पर पूरी निगरानी रखेगी। यह हमारी तरफ से एक नवाचार है ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी इस बात को समझ पाए। 20 सालों करवाए गए 12500 सामूहिक विवाह उन्होंने कहा कि यह महासभा राजनीतिक से नहीं जुड़ा हुआ है। यह एक महासभा है जहां सिर्फ सामाजिक समस्याओं को पूरा किया जाता है। जिन्हें समाज के किसी लोग को आर्थिक जरूरत होती है तो उनकी पूर्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि समाज द्वारा करवाए गए सामूहिक विवाह में सबसे आगे चित्तौड़गढ़ जिला रहा है। 20 सालों में पूरे देश में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा ने 12500 सामूहिक विवाह करवाया है। उसमें सबसे हाईएस्ट सामूहिक विवाह 164 जोड़ों का चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी में हुआ था। उसके अलावा चित्तौड़गढ़ जिले में अब तक 1371 सामूहिक विवाह हो चुका है। तीसरा मौका सिर्फ चित्तौड़गढ़ जिले को राष्ट्रीय प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में 25 दिसंबर से महासभा का अधिवेशन शुरू हो गया है। इस अधिवेशन के लिए पांच जगह से प्रस्ताव आए थे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ के प्रस्ताव को स्वीकार किया। चित्तौड़गढ़ में की तीसरी बार अधिवेशन हो रहा है। पहला अधिवेशन 1986 में, दूसरा अधिवेशन 2010 में हुआ था और तीसरा अधिवेशन अब 2024 में हो रहा है। खुशी की बात है कि तीन अधिवेशन के आयोजन का मौका सिर्फ चित्तौड़गढ़ जिले को मिला है। इस अधिवेशन में 25 दिसंबर को नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण होगा। बुधवार शाम को राष्ट्रीय कार्य करने की बैठक हुई। फिर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे किला रोड से विशाल शोभा यात्रा शुरू होगी जो आयोजन स्थल भारत बाग पर आकर संपन्न होगी। यहां पर महर्षि गौतम की पूजा अर्चना कर आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार भी किया जाएगा। इसके बाद अधिवेशन शुरू होगा। अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का गठन 1936 में हुआ उन्होंने बताया कि अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का गठन 1936 में हुआ था और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया था। आज यह संस्था 88 सालों से लगातार कार्यरत है। यह 32वां अधिवेशन है। उन्होंने बताया कि आगामी अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया के बदलाव करने का प्रस्ताव भी लिया जाएगा, जिस संस्था पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और यह लंबा प्रोसेस भी नहीं होगा। आगामी समय में हम निशुल्क सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, महर्षि गौतम की लोकसभा में मूर्ति स्थापना करना, विधुर एवं विधवा विवाह जैसे प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। इसके अलावा गौतम भवन बनाया जाएगा। इन्होंने कहा कि हरिद्वार में गौतम आश्रम की परिकल्पना भी 1997 में चित्तौड़गढ़ में ही रखी गई थी। मेडिकल और शिक्षा की ओर भी होगा काम राष्ट्रीय प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया ने बताया कि समाज अब मेडिकल और शिक्षा की ओर भी काम करने जा रहा है। अहमदाबाद में एक गौतम भवन बनाने की कार्ययोजना, जहां इलाज करवाने जा रहे समाज जनों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। जोधपुर एम्स के सामने भी ऐसी ही भवन बनाई जाएगी। इसी तरह एजुकेशन सेक्टर के लिए एक अलग से ट्रस्ट बनाई गई है जो पढ़ाई कर रहे बच्चों को इंटरेस्ट फ्री लोन दिलाने या छात्रवृत्ति दिलाने का काम करेगी। उन्हें सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सके इसका ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली में एक बड़ा इंस्टिट्यूट बनाया जाएगा, जहां पर सरकारी कंपटीशन फाइट करने वाले समाज के बच्चों को सुविधा दी जाएगी और पढ़ने का मौका दिया जाएगा। कोटा में भी जमीन ले रखी है जहां पर भवन का निर्माण करवा कर कंपटीशन एग्जाम के लिए जा रहे समाज के बच्चों को सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर में स्थित महासभा कार्यालय को जयपुर में शिफ्ट किया जाएगा जहां समाज जने या दूसरे समाज के लोग भी जा सकते हैं। इस दौरान हरिद्वार ट्रस्टी अरुण प्रकाश जोशी,प्रधानमंत्री जयकिशन पंचारिया , हरिद्वार ट्रस्ट महामंत्री दिनेश जाजड़ा , प्रधुम्न जोशी, अनिल जोशी दिल्ली, नंदकिशोर नेक पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश उपाध्याय, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष रमेश खटोड़, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री नरेश दत्त व्यास, शिवशंकर व्यास मौजूद रहे।


