सुकून की रिमझिम… रात का पारा 100 गिरकर 29 पर आया

मानसून की गतिविधियां अब देश में आगे बढ़ना शुरू हो चुकी हैं। इसी के कारण हवाएं भी अब पूर्वी होने पर मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया। सोमवार को दिन में बादल छाए जबकि शाम 5 बजे से झमाझम बारिश हुई। इसके चलते रात 11 बजे पारा 29 डिग्री पर आ गया। जबकि एक दिन पहले रात 11 बजे 39 डिग्री पारा था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 22 जून तक बारिशों के दिन देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि 18, 19 और 20 जून को मौसम आंशिक बादल छाने वाला रहेगा। जबकि 21 और 22 जून को आंधी-बारिश देखने को मिलेगी। जून में सामान्य से 13% ज्यादा बारिश आईएमडी के रिकार्ड की बात करें तो पिछले तीन साल लगातार जून में सामान्य 87.4 एमएम बारिश नहीं हो पाई है, 12 से 48 फीसदी तक कम बारिश रिकार्ड की गई है। लेकिन इस बार 16 दिनों में सामान्य से 13 फीसदी बारिश सरप्लस चल रही है। जबकि सोमवार को शाम के समय हुई बारिश का आंकड़ा अभी मंगलवार की सुबह रिकॉर्ड में दर्ज होगा, जिससे बारिश का आंकड़ा 40 एमएम के पार होने का अनुमान है। अगर बीते 25 सालों की बात करें तो जून में 14 बार सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। लेकिन इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। मानसून की पूर्वी हवाएं एक्टिव आईएमडी विशेषज्ञ सुरिंदरपाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मानसून की गतिविधियां देश में आगे बढ़ने पर पूर्वी नमी वाली हवाएं यहां तक पहुंची हैं। इनको पंजाब तक लाने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। वहीं, दक्षिणी पंजाब और उत्तर-पूर्वी पंजाब के अलावा इसके आसपास के एरिया में हवाओं का एक चक्रवाती सिस्टम एक्टिव होने पर यहां मानसून की हवाएं एक्टिव हो चुकी हैं। इसी के चलते काले बादल बने हैं और झमाझम बारिश देखने को मिली हैं। जबकि इसका असर आगामी 22 जून तक देखने को मिलने वाला है। ढंडारी, ग्यासपुरा में बिजली गुल, अफसर चुनाव में व्यस्त लुधियाना|ढंडारी कला इंडस्ट्रियल एरिया और ग्यासपुरा में सोमवार सुबह से ही बिजली पूरी तरह से ठप है। ग्यासपुरा ग्रिड में आग लगने के बाद से दोनों इलाकों की सप्लाई ठप हो गई है। हैरानी की बात ये है कि बिजली विभाग और नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने अब तक मौके पर आकर स्थिति का जायजा तक नहीं लिया। वजह पूछने पर एक ही जवाब मिल रहा है वेस्ट हलके के उपचुनाव में व्यस्त हैं। ढंडारी कला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह मक्कड़ ने कहा कि सुबह से बिजली विभाग और निगम अधिकारियों को बार-बार कॉल कर रहे हैं। लेकिन सभी एक ही जवाब दे रहे हैं वेस्ट हलके में उपचुनाव हैं, वहीं ड्यूटी लगी है। वहीं, जसपाल बांगड़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान रमेश कक्कड़ ने बताया कि बिजली का हाल ऐसा हो गया है कि अब तो पूरे दिन बिजली ना आना आम बात हो गई है। जब भी शिकायत करते हैं, जवाब मिलता है स्टाफ नहीं है। अब सब वेस्ट हलके में चुनाव के काम में लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिरोजपुर रोड। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान 17 जून बादल छाएंगे, बारिश 18 को बादल छाएंगे। 19 को बादल छाएंगे। 260 360 360 340 19 जून 18 जून 17 जून लुधियाना, मंगलवार 17 जून, 2025 न्यूनतम अधिकतम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *