सीवरेज ब्लॉकेज से इंडस्ट्रियल एस्टेट के हालात जटिल, कारोबारी परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट में सीवरेज कई दिनों से ब्लॉक है। यहां पर हालात बेकाबू हैं। सभी मुख्य सड़कों पर सीवरेज का पानी भरा हुआ है। नेशनल हाईवे से अगर इंडस्ट्रियल एस्टेट के अंदर जाना हो तो बगैर भीगे टू-व्हीलर चालकों के लिए संभव नहीं है। यहां पर 10 हजार से अधिक श्रमिक हैं, जबकि अजय इंडस्ट्रियल एस्टेट व आसपास के इलाकों सहित 300 कारखानों का ट्रैफिक यहां से गुजरता है। रोजाना सीवरेज का पानी खड़ा होने के कारण ट्रेफिक जाम के शिकार तमाम लोग हो रहे हैं। सोमवार को इंडस्ट्रियल एस्टेट की एसोसिएशन के प्रधान सूबा सिंह ने कहा कि समूचे इलाके के हालात नारकीय हैं। ऑटो पार्ट्स, पाइप फिटिंग, वाल्व एंड काक्स, पैकिंग मटीरियल, हैंडटूल के कारखाने हैं। लेकिन सीवरेज का पानी भरा होने के कारण माल लाने वाले ट्रकों और काम पर आने-जाने वाले लोगों के हालात बुरे हो रहे हैं। निगम में सुनवाई नहीं हो रही। बरसात का सीजन सिर पर है। इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन पूरा मामला सरकार में रखेगी। एक तरफ नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी से उद्योगों को पंजाब में इनवेस्टमेंट के लिए बुलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ पुरानी घरेलू इंडस्ट्री की हालत खराब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *