जशपुर में गौमांस तस्करी के 3 आरोपी पकड़ाए:काली पन्नी में ले जा रहे थे मांस; पंप चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौमांस तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ा गया। दुलदुला पुलिस को 17 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लोरो घाटी में वाहन चेकिंग की गई। एक मोटरसाइकिल (CG15 DT 4419) से काली पन्नी में बंद दो किलो मांस बरामद हुआ। मांस तस्करी के 3 आरोपियों को पकड़ा गया। दूसरे मामले में थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम कवई से मोटर पंप चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा गया। पिछले कुछ दिनों में किसानों के खेतों से तीन मोटर पंप चोरी हुए थे, जिनकी कीमत लगभग 45,000 रुपए थी। सभी पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जांच में मिला गौवंश का मांस पहले मामले में आरोपी लगन साय (36), सतीश पन्ना (30) और निपूर्ण बेक (21) को गिरफ्तार किया गया। पशु चिकित्सक की जांच में मांस गौवंश का पाया गया। तीनों आरोपियों ने बताया कि मांस झारखंड के गोविंदपुर से खरीदकर सिकीपानी ला रहे थे। चोरी के ये 2 आरोपी हिरासत में गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी स्वीकार करने पर उनकी निशानदेही पर तीनों पंप बरामद कर लिए गए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *